मेरी पहचान
मैं देवकुमार राजू, एक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी हूं। मेरा मानना है कि “जनसेवा ही मेरा धर्म है”। मैं प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए समर्पित हूँ। मेरा उद्देश्य राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाना है, जहाँ हर वर्ग की आवाज़ सुनी जाए और जरूरतमंदों को उनका हक़ मिले।
संकल्प
मेरा संकल्प है कि मैं प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऊं, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाऊं, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करूं, किसानों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करूं, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाऊं। हर कदम पर, मैं जनता के विश्वास को जीने की कोशिश करता हूं।
जनता से वादा
मैं हर उस व्यक्ति की आवाज़ बनूंगा जो अब तक अनसुना रहा है। मेरा दरवाज़ा हर नागरिक के लिए हमेशा खुला है। यह वेबसाइट आपकी और मेरी सीधी कड़ी है, जहाँ आप सुझाव दे सकते हैं, मुद्दे उठा सकते हैं, और बदलाव के इस सफर में सहयोग कर सकते हैं। हम सभी मिलकर एक प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकते हैं।